News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: शादी के दूसरे दिन प्रेमिका की ससुराल जा पहुंचा नाबालिग प्रेमी, काटी हाथ की नस!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2021  |  5:38 PM

1,107 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: शादी के दूसरे दिन प्रेमिका की ससुराल जा पहुंचा नाबालिग प्रेमी, काटी हाथ की नस!

देवरिया | आपने ये गाना सुना होगा “ना उम्र की सीमा हो, ना प्यार हो बंधन” इस गीत को चरितार्थ करती जिले के बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग की प्रेम कहानी सामने आई है। अपनी उम्र से अधिक उम्र की युवती से प्यार करने वाला सिरफिरा नाबालिग प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी के दूसरे ही दिन उससे मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंच गया । परिवार और मुहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची तब पागलपन की हदों को पार करते हुए अपने हाथ की नस को काट कर जान देने तक की उसने कोशिश किया । पुलिस नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर पेशोपेश में पड़ी हुई है कि आखिर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई करे।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किशोर का गांव की ही उससे अधिक उम्र की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था । युवती का विवाह बीते 13 मई को मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक से हो गया। युवती की तिलक के बाद नाबालिग प्रेमी ने प्रेमिका की ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उस युवती से प्यार करता है और किसी दूसरे से उसका विवाह नहीं हो सकता । वर पक्ष वालों ने तत्काल प्रेमी के हरकत की सूचना मईल पुलिस को दी। युवती के घर वालों ने वर पक्ष को आश्वस्त किया कि युवती का किसी से प्रेम संबंध नहीं है। धूमधाम से बारात दुल्हन के साथ वापस लौट आई। विवाह के दूसरे ही दिन नाबालिग प्रेमी प्रेमिका की ससुराल धमक आया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई ।

नाबालिग प्रेमी ने सबके सामने हाथ की नस काट कर अपनी जान देने की कोशिश भी किया । वह बार-बार एक ही जिद्द कर रहा था कि एक बार उसकी प्रेमिका कह दे कि वह उससे प्यार नहीं करती तो वह उसकी दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चला जाएगा । वर पक्ष वालों ने कन्या पक्ष को इसकी सूचना भेजा दिया है । उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मईल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रेमी किशोर नाबालिग है । पुलिस उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है । किशोर के घरवालों को इसकी जानकारी दे दी गयी है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking