Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सिकटिया में स्थित उत्तर बाहिनी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी• क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत
Advertisement

देवरिया: पहले एसओजी की चोरी हो गई थी बोलेरो, अब कोतवाली से भाग निकला संदिग्‍ध

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 6, 2021, 10:57 AM IST • अब तक 833 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • देवरिया में पुलिस को फिर मिला चैलेंज
  • पहले एसओजी की चोरी हो गई थी बोलेरो, अब कोतवाली से भाग निकला संदिग्‍ध

उत्‍‍‍‍तर प्रदेश केे देवरिया जनपद में एक बार फिर पुलिस को चैलेंज मिला, एक मामले में हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध कोतवाली से फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार की देर शाम तक जिले की पुलिस के साथ ही एसओजी उसकी तलाश में जुटी थी।

बोलेरो चोरी के मामले में एसओजी ने रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के खरजरवा के रहने वाले एक बदमाश को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। उसे सलेमपुर कोतवाली में रख कर पूछताछ हो रही थी। सोमवार की सुबह बदमाश ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली में हड़कंप मच गया।
पुलिसकर्मी उसे चारो ओर ढूंढ़ने लगे लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। कोतवाल नवीन मिश्रा ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी। देर शाम तक फरार बदमाश की तलाश में जिले की पुलिस के साथ ही एसओजी भी जुटी हुई थी।

Advertisement

क्या कहते है पुलिस अधीक्षक देवरिया

बोलेरो चोरी के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। जो सलेमपुर कोतवाली में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi