Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

Deoria Crime News/देवरिया: जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या, चीख- पुकार से सहमा पूरा गांव! पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 2, 2023, 10:16 AM IST • अब तक 96 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

देवरिया। जिले में सोमवार सुबह बड़ी घटना हो गई। यहां फतेहपुर गांव में जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्‍या कर दी गई। हत्‍या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चीख पुकार से पूरा गांव सहम गया है। तनाव के माहौल के बीच पुलिस गांव में पहुंच चुकी है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य भी शामिल हैं।

दरअसल, रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव में यादव और ब्राह्मण परिवार के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है. सोमवार सुबह सुबह 8.30 बजे किसी बात पर विवाद हो गया. इस दौरान प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच कर उनकी हत्या कर दी.

Advertisement

इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दो मासूम, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी. घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है. वारदात के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई. गांव में तनाव का माहौल है. इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा गया. पुलिस छानबीन में जुटी है. घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi