News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: गैस सिलेंडर में विस्फोट, माँ और तीन मासूमों समेत चार की दर्दनाक मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2024  |  8:07 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: गैस सिलेंडर में विस्फोट, माँ और तीन मासूमों समेत चार की दर्दनाक मौत
  • चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद हुआ हादसा
  • मौके पर डीएम- एसपी समेत नेताओं ने भी लिया जाएगा

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । देवरिया जिले के भलुअनी कस्बे के भगत सिंह वार्ड में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से मां समेत तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सुचना पर डीएम-एसपी समेत जिले का आला अधिकारियों ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। वही घटना की सुचना के बाद बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका बाबा भी पहुचे और अधिकारियो से हर संभव मदद दिलाने को कहा।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

भगत सिंह वार्ड में भलुअनी डुमरी मार्ग पर शिव शंकर गुप्ता टीन शेड डालकर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार तड़के सुबह करीब 5:30 बजे पत्नी आरती को चाय बनाने लगी । इसी बीच गैस मे रिसाव के चलते घर में आग लग गई। आरती बच्चों को जगा कर जब तक बाहर निकलती तबतक गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हो गया।
घटना में पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। पुरे मुहल्ले मे इस हादसे से कोहराम मच गया हादसे में आरती (40), उसकी बड़ी बेटी आंचल (14), बेटा कुंदन (12) और सृष्टि 11 माह की दर्दनाक मौत हो गई। आग बुझाने के बाद सभी के शव मलबे से बाहर निकाले गए। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, सीओ आदित्य गौतम मौके पर मौके पर पहुंचे है। पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। घटना के बाद पूरे कस्बे में दहशत का माहौल पसर गया।

विस्फ़ोट इतना तेज था की उसकी आवाज एक किमी तक सुनाई दी। मृतकों के शरीर भी क्षत विक्षत हो गए। मलबे से निकालने के बाद शवो को पहचानना मुश्किल हो गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking