Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

प्रदेश में (18) मिलावटी आयुर्वेदिक औषधियों एवं (10) नकली आयुर्वेदिक औषधियों की बिक्री रोक

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 30, 2024, 8:13 PM IST • अब तक 105 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता)। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० विशाल चौधरी ने बताया है कि निदेशक आयुर्वेद सेवायें उ०प्र०, लखनऊ द्वारा पूरे प्रदेश के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को अवगत कराया गया है कि प्रदेश में (18) मिलावटी आयुर्वेदिक औषधियों एवं (10) नकली आयुर्वेदिक औषधियों की बिक्री आयुर्वेदिक प्रतिष्ठान पर की जा रही है। उक्त औषधियों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु उचित कार्यवाही यथाशीघ्र की जाये।

मिलावटी आयुर्वेदिक औषधियों के विवरण में उन्होंने बताया है कि विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा, पेननिल चूर्ण, एज फिट चूर्ण, अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण, स्लीमेक्स चूर्ण, दर्द मुक्ति चूर्ण, आर्थोनिल चूर्ण, योगी केयर, माइकान गोल्ड कैप्सूल, डाइवियन्ट शुगर केयर टैबलेट, हाईपावर मूसली कैप्सूल, डाइबियोग केयर, झंडु लालिमा ब्लड एण्ड स्किन प्यूरिफायर, हेल्थ गुड सीरप, हेपलिव डीएस सीरप, बायना प्लस आयल, वातारिन ऑयल, न्यू रिविल, बोस्टा एम आर टैबलेट है।

Advertisement

नकली आयुर्वेदिक औषधियों का विवरण में बताया है कि ज्वाला दाद, रूमो प्रवाही, सुन्दरी कल्प सीरप, त्रयोदशांग गुग्गुल, वेदान्तक वटी, एसीन्यूट्रा लिपिवड, आंवला चूर्ण, सुपर सोनिक कैप्सूल, बोस्टा 400 टैबलेट, बायना प्लस कैप्सूल है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi