Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

देवरिया: सत्य तक पहुँचना अगर पागलपन है तो इसे पाने की करे कोशिश

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 14, 2024, 5:55 PM IST • अब तक 88 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रुद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता)। देवरिया जनपद के रुद्रपुर नगर मे स्थित रामजी सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,पर जगद्गुरु श्री शंकराचार्य एवं भारत की एकात्मकता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ मे मां सरस्वती एवं बाबू रामजी सहाय के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवल कर। कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर प्रो.अरविंद नारायण मिश्र,विभागाध्यक्ष, शिक्षा शास्त्र,उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार ने कहा कि-ब्रह्मा कण -कण में व्याप्त हैं, हर जीव में आत्मा है, हर जीव की स्वतंत्र सत्ता है, ब्रह्म सत्य है जगत मिथ्या हैं ,उन्होंने छात्रों से दर्शन शास्त्र के अध्धयन की सलाह दी-विशिष्ट वक्ता प्रो.विजय प्रकाश पाण्डेय,आचार्य,दर्शन शास्त्र विभाग ने कहा कि सत्य तक पहुँचना अगर पागलपन है तो सभी इस पागलपन को प्राप्त करें,प्रो पाण्डेय ने आदि गुरु शंकराचार्य से जुड़े संस्मरणों के माध्यम से अपनी बात रखी,कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि निश्चित रूप से आज के व्याख्यान से हमारे विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

Advertisement

इस मौके पर डॉ आशुतोष कुमार सिंह, धीरज कुमार मद्देशिया, प्रो.संतोष यादव,डॉ मनीष कुमार,डॉ गौरव कुमार,डॉ बृजेश प्रजापति, डॉ शरद वर्मा, डॉ आनंद मोहन, डॉ सज्जन लाल गुप्त,डॉ प्रद्युत कुमार सिंह, डॉ वेद प्रकाश ,डॉ अजय पाण्डेय आदि शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi