Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

देवरिया: 25 मार्च को पूर्णतः बन्द रहेगी शराब की दुकाने-डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क
Mar 22, 2024, 7:31 PM IST • अब तक 61 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । जिला मजिस्ट्रेट/लाइसेंस प्राधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने होली के पर्व पर लोक शान्ति बनाये रखने के उद्देश्य से निर्देशित किया है कि 25 मार्च को जनपद देवरिया स्थित समस्त देशी शराब / विदेशी मदिरा/बीयर/मॉडलशॉप/ताड़ी/भांग/डिर्नेचर्ड स्प्रिट की फुटकर दुकानों के साथ-साथ समस्त एफ. एल-7 रेस्टोरेन्ट बार/ एफ.एल.-6 होटल बार / समस्त थोक विक्रय अनुज्ञापन एवं मदिरा निर्माण इकाई को पूर्णतः बन्द रखी जायेगी।

इस बन्दी के लिए अनुज्ञापन धारकों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने को कहा है। गौरतलब है की होली त्योहारों को तिथि को लेकर अभी स्थित स्पष्ट नहीं है कुछ 25 एवं 26 मार्च को होली मनाने का लोगो का अलग अलग मत है स्थिति अभी असमंजस है जबकि शासनादेश द्वारा 25 को छुट्टी तथा मदिरा की दुकाने बंद रखने का निर्देश है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi