Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता अमन सोहरावात को दी बधाई

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 10, 2024, 6:47 PM IST • अब तक 153 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने एक और मेडल अपने नाम कर लिया। भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने 57 किग्रा केटेगिरी रेसलिंग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता हैं। इस खबर से देशभर में खुशी की लहर व्याप्त है। इधर बिहार के चंपारण निवासी अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने 5 घंटे की कठिन मेहनत के बाद पीपल के हरे पत्तों में अमन शुभ रावत की खूबसूरत तस्वीर बनाकर उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी है।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को हराया। उन्होंने 13-5 से मैच को अपने नाम किया। पूरे मैच में उन्होंने दबदबा बनाकर रखा। 21 साल की उम्र में भारत के अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

Advertisement

गौरतलब हो कि भारत ने इस वर्ष पेरिस ओलंपिक में अब कुल 6 मेडल जीता है। इसमें से 5 ब्रॉन्ज हैं तो 1 सिल्वर मेडल है। कुश्ती से इस ओलंपिक में भारत ने पहला मेडल जीता है। इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है।

मौके पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों व दर्जनों युवाओं ने अमन सोहरावत को बधाई देते सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कला की प्रशंसा की।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi