Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

Suresh Raina करेंगे मैदान पर वापसी, इस लीग में खेलते नजर आएंगे मिस्टर आईपीएल

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 2, 2022, 11:20 AM IST • अब तक 507 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाने को तैयार हैं। हाल ही में आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट से भी रिटायरमेंट की घोषणा के बाद मिस्टर आईपीएल ने एक बार फिर से फील्ड पर लौटने का फैसला किया है। 15 अगस्त 2020 को एमएस धोनी के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरेश रैना एक बार फिर से ताबड़तोड़ क्रिकेट में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। बुधवार को सामने आई जानकारी से सुरेश रैना के फैंस एक बार फिर से खुश हो सकते हैं।

दरअसल अबु धाबी टी10 लीग में पहली बार सुरेश रैना को खरीदा गया है। टूर्नामेंट के छठे सीजन में मिस्टर आईपीएल जलवा बिखेरने को तैयार हैं। हाल ही में इंडिया लीजेंड्स के लिए रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीग में सुरेश रैना को शानदार फील्डिंग और बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। अब वह 23 नवंबर से शुरू होने वाली अबु धाबी टी10 लीग में पहली बार खेलते नजर आएंगे। आप सोच रहे होंगे कि किस टीम ने उनके ऊपर दांव लगाया है, तो आपको बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन डेक्कन ग्लैडिएटर्स की टीम ने सुरेश रैना को अपने साथ जोड़ा है।

Advertisement

स्टार क्रिकेटर्स की फौज में शामिल हुआ भारतीय सितारा
अबु धाबी टी10 लीग के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर इसकी जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया कि, वर्ल्ड कप विनर सुरेश रैना को डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। वह पहली बार अबु धाबी टी10 लीग में नजर आएंगे और भारत के स्टार व्हाइट बॉल क्रिकेटर को यहां देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते। रैना इस टीम में आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, जेसन रॉय, ओडियन स्मिथ और तस्कीन अहमद जैसे कई स्टार खिलाड़ियों के साथ खेलते नजर आएंगे।

कैसा रहा सुरेश रैना का करियर?
सुरेश रैना के करियर पर अगर नजर डालें तो वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हैं। उनके नाम 226 वनडे मैचों की 194 पारियों में 5615 रन दर्ज हैं जिसमें 5 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा भारत के लिए रैना ने 78 टी20 इंटरनेशनल में भी 1604 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है और 31 पारियों में 768 रन बनाए हैं। सबसे बड़े फॉर्मेट में उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं।

अब जानते हैं मिस्टर आईपीएल क्यों कहा जाता है?
सुरेश रैना भारतीय टी20 लीग आईपीएल के एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें मिस्टर आईपीएल की भी उपाधि मिली हुई है। उनके नाम इस टी20 लीग के 205 मैचों में 5528 रन दर्ज हैं जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस लीग में 25 विकेट भी झटके हैं। रैना बल्ले के साथ-साथ गेंद से भारतीय टीम के लिए भी कुल 62 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का वो अहम हिस्सा रहे हैं और हर बार टीम को चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi